{"_id":"661e61be77cfa96a0c0b2e20","slug":"two-bikes-collide-head-on-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो बाइक की आमने-सामने से आपस में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो बाइक की आमने-सामने से आपस में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन घायल
Tue, 16 Apr 2024 05:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:02 PM IST
सार
पत्नी को बाइक पर बैठाकर पति कासगंज के कस्बा ढोलना दवा दिलवाने जा रहा था। तभी थाना गंगीरी के गांव मलसई चौराहे पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल पति तारा सिंह और पत्नी ज्योति देवी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमने-सामने से दो बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर से दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल पति-पत्नी को छर्रा और एक अन्य घायल को इलाज के लिए कासगंज ले जाया गया।
विज्ञापन
थाना गंगीरी के गांव रतरोई निवासी तारा सिंह अपनी पत्नी ज्योति देवी को 16 अप्रैल की सुबह बाइक पर बैठा कर जिला कासगंज के कस्बा ढोलना दवा दिलवाने जा रहा था। तभी थाना गंगीरी के गांव मलसई चौराहे पर बाइक सवार भूदयाल पुत्र हरिचरनसिंह निवासी कटरा मोहला अतरौली ने सामने से तारासिंह की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दोनों बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार पति तारा सिंह, उनकी पत्नी ज्योति देवी व दूसरी बाइक सवार भूदयाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल बाइक सवारों को इलाज के लिये छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा। वहां से एक घायल को परिजन कासगंज ले गए।
विज्ञापन