{"_id":"696d0e21cf5169a2980223d5","slug":"two-bike-riders-injured-in-car-collision-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोग घायल, एक गंभीर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोग घायल, एक गंभीर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर
Sun, 18 Jan 2026 10:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:15 PM IST
सार
वीरेंद्र पाल सिंह और उत्तम बाइक से हाथरस से इगलास आ रहे थे। तोछीगढ़ रजबहा के समीप इगलास से हाथरस की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास के हाथरस रोड पर तोछीगढ़ रजबहा के समीप कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक गंभीर हालत को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार वीरेंद्र पाल सिंह निवासी पावस थाना देहात कोतवाली एटा और उत्तम निवासी भीकमपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद 18 जनवरी को बाइक से हाथरस से इगलास आ रहे थे। तोछीगढ़ रजबहा के समीप इगलास से हाथरस की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र पाल सिंह की हालत गंभीर बता जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं कम चोट होने पर प्राथमिक उपचार के उपरांत उत्तम को छुट्टी दे दी गई। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन