{"_id":"62ed67a7e4bbdb4f676b0d91","slug":"two-arrested-with-laudanum-worth-more-than-one-crore-aligarh-news-ali2975979142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से ज्यादा की अफीम सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से ज्यादा की अफीम सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पंकज और कैशाल से पकड़ा गया गांजा ।
- फोटो : CITY OFFICE
अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अफीम के साथ दो कैरियर गिरफ्तार किए गए हैं। महाबोधि एक्सप्रेस से अलीगढ़ जंक्शन पर उतरने के बाद ही उन्हें दबोच लिया गया। यह सफलता एसटीएफ व सिविल लाइंस थाना पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में मिली है। यह माल झारखंड से संभल जाना था। इनका सरगना झारखंड में है। जानकारी में आया है कि वह बाराबंकी से भी इसी तरह के मुकदमे में वांछित है।
एसटीएफ लखनऊ यूनिट से सूचना थी कि अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो कैरियर दिल्ली की ओर जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं। इस पर सिविल लाइंस पुलिस तड़के सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में सक्रिय हो गई। महाबोधि एक्सप्रेस के अलीगढ़ स्टेशन पर रुकने पर छानबीन शुरू हो गई, मगर कुछ नहीं मिला। इसी बीच एसटीएफ की टीम भी पहुंच गई और स्टेशन के बाहर शिव मंदिर के पास दो युवक दबोच लिए गए। इनके पास से कपड़ों के बैग में डिब्बों में पैक दो किलो सुपर फाइन क्वालिटी की अफीम मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से ज्यादा कीमत आंकी जा रही है।
पूछताछ में दोनों ने अपने नाम झारखंड के चतरा जनपद के सिमिरिया थाना क्षेत्र के गांव इचाक निवासी कैलाश कुमार डांगी व पंकज कुमार डांगी बताए है। स्वीकार किया कि उनके इलाके का गैंग सरगना अवधेश कुमार डांगी मुख्य सप्लायर है। वह अफीम, ब्राउन शुगर यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में हम जैसे कैरियर के जरिये भेजता है। यह सप्लाई वे पहली बार लेकर आए हैं। उन्हें इसके बदले पांच-पांच हजार रुपये, किराया व खाना खर्चा मिलना तय हुआ है। एडवांस में एक-एक हजार रुपये दिए गए हैं। दोनों ने स्वीकार किया है कि मोबाइल पर अवधेश उनसे संपर्क में था। हमें अलीगढ़ से बस के जरिये संभल पहुंचना था। वहां अवधेश हमें उस व्यक्ति की लोकेशन बताता, जिसको माल देना था। सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है। अब अवधेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
ये हुआ बरामद
- दो किलो सुपर फाइन अफीम, दो मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक एटीएम कार्ड, दो टिकट, 600 रुपये नकद।
- एसटीएफ के इनपुट पर अंतरराज्यीय गिरोह के दो कैरियर दबोचे गए हैं। इनका सरगना अवधेश बाराबंकी से भी वांछित है। अब उसकी तलाश शुरू कराई गई है। प्रयास है कि जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाए। - श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय

आरोपी कैशाल- फोटो : CITY OFFICE

आरोपी पंकज।- फोटो : CITY OFFICE