{"_id":"6081b25e8ebc3ed62e7455dc","slug":"two-amu-teachers-and-two-former-teachers-died-from-corona-city-office-news-ali261662747","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के दो शिक्षकों व दो पूर्व शिक्षकों का कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के दो शिक्षकों व दो पूर्व शिक्षकों का कोरोना से निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के दो पूर्व प्रोफेसर सहित चार शिक्षकों का निधन हो गया है। वीमेंस कॉलेज में सुन्नी थियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एहसानउल्लाह फहद, मनोविज्ञान विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर सईदउज्जफर, ब्वायज पालीटेक्निक के शिक्षक सईदउज्जमा और ब्वायज पालीटेक्निक के पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर एस. इकबाल अली का निधन हो गया। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने सभी विद्वानों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
एएमयू के प्राक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि इनमें से दो शिक्षक मेरठ और कानपुर में रहते थे और दो अलीगढ़ में ही रहते थे। सभी का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। वीमेंस कॉलेज के डा. एहसानउल्लाह फहद हाल ही में प्रोन्नत होकर प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए थे। प्रोफेसर फहद स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों को धर्मशास्त्र पढ़ाते थे। उनके निर्देशन में दो छात्रों ने अपना शोध कार्य पूर्ण किया था।
इनके अलावा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर सईदउज्जफर मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष रह चुके थे और परिसर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। वह कई वर्षों तक एएमयू स्टाफ क्लब के शतरंज के खिलाड़ी और शतरंज क्लब के सचिव भी रहे। एएमयू ब्वायज पालीटेक्निक में लेदर एंड फुटवियर टेक्नोलॉजी विभाग के प्रभारी सईदउज्जमा ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
वहीं, ब्वायज पालीटेक्निक के पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर एस. इकबाल अली का उनके गृह जनपद कानपुर में निधन हो गया। प्रोफेसर अली अंग्रेजी के प्रसिद्ध विद्वान प्रोफेसर असलूब अहमद अंसारी के दामाद थे। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने सभी विद्वानों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली कहते हैं कि इन सभी के संबंध में सूचना मिली थी कि ये कुछ दिन से कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे।