फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two accused of fraud worth lakhs arrested

Aligarh News: 32 लोगों के नाम से 13 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपित दबोचे, भेजे जेल

Fri, 01 Mar 2024 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 09:29 PM IST
सार

सुगम्या फाईनेंस प्रालि में रीजनल हेड पर तैनाती के दौरान खैर के निकट लक्ष्मणगढी गांव में स्थित शाखा से नामजदों ने अथॉरिटी का गलत इस्तेमाल कर फर्जी आधार व मतदाता कार्ड तथा फर्जी बैंक पासबुक से 32 लोगों के नाम से 12 लाख नब्बे हजार रूपया का लोन स्वीकृत कराकर गबन कर लिया था। 

विज्ञापन
Two accused of fraud worth lakhs arrested
दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खैर कोतवाली पुलिस ने क़रीब तेरह लाख रूपये की धोखाधडी में शामिल दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने अथॉरिटी का गलत इस्तेमाल कर फर्जी आधार-मतदाता कार्ड तथा फर्जी बैंक पासबुक से 32 लोगों के नाम से 12 लाख नब्बे हजार रूपया का लोन स्वीकृत कराकर गबन कर लिया था।

विज्ञापन


बता दें कि आशीष शुक्ला पुत्र नर्मदा प्रसाद निवासी सियरमऊ, रायसैन मध्यप्रदेश ने 17 जनवरी को एसएसपी के आदेश पर ब्रांच हेड दिलीप कुमार पटेल, राम सिंह, मोहित कुमार, हरेन्द्र कुमार, जनसेवा केन्द्र संचालक व एक अज्ञात समेत 6 के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बारह लाख नब्बे हज़ार रूपये की धोखाधडी किए जाने का अभियोग दर्ज कराया था। आरोप था कि आरबीआई से रजिस्टर्ड सुगम्या फाईनेंस प्रालि में रीजनल हेड पर तैनाती के दौरान खैर के निकट लक्ष्मणगढी गांव में स्थित शाखा से नामजदों ने अथॉरिटी का गलत इस्तेमाल कर फर्जी आधार व मतदाता कार्ड तथा फर्जी बैंक पासबुक से 32 लोगों के नाम से 12 लाख नब्बे हजार रूपया का लोन स्वीकृत कराकर गबन कर लिया था। 
विज्ञापन


जांच में फर्जीवाडा पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उक्त मामले में इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राणा ने सोमना बाईपास रोड स्थित महाराजा एंक्लेव कालोनी के निकट से धोखाधडी के आरोपित हरेन्द्र पुत्र राजबहादुर निवासी ओल थाना फरह, मथुरा व  मोहित पुत्र बहोरन सिंह निवासी ग्राम मऊपुर-भाउपुर थाना पालीमुकीमपुर, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वकौल विवेचक अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed