फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two accused in robbery were arrested and sent to jail

Aligarh News: लूट में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, रोडवेज कर्मी से लूटी थी चेन

Wed, 13 Sep 2023 12:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 12:09 AM IST
सार

वीरेश निवासी राजीव नगर थाना क्वार्सी चार सितंबर को सुबह टहलने निकले थे। रामघाट रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मार चेन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस इस मामले में रामघाट रोड पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही थी।

विज्ञापन
Two accused in robbery were arrested and sent to jail
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड पर रोडवेज कर्मी से चैन लूट मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना में उपयोग बाइक व चेन भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक घटना कबूली हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वीरेश निवासी राजीव नगर थाना क्वार्सी चार सितंबर को सुबह टहलने निकले थे। रामघाट रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मार चेन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस इस मामले में रामघाट रोड पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी शोएब उर्फ चोबा निवासी जोहराबाग, मो. वसीम निवासी कोट कस्बा खुर्जा को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले शोएब ने जाकिर नगर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा दो लूट की वारदातों में भी शामिल रहा है। रोडवेज कर्मी से लूटी गई चेन बरामद हुई है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इधर, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर पर खुद वीरेश चौहान, अमित चौधरी, अजय चौधरी, राहुल सारस्वत राजा भैया आदि ने इंस्पेक्टर क्वार्सी व पुलिस टीम का सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed