फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   TTE beat up passenger in Magadha Express

अलीगढ़ः मगध एक्सप्रेस में टिकट के विवाद में टीटी ने की यात्री से मारपीट

Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
TTE beat up passenger in Magadha Express
यात्री के साथ हुई मारपीट के बाद पूछताछ करते आरपीएफ एसआई ओमवीर सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
मगध एक्सप्रेस में यात्रियों की रसीद फाड़कर रुपये वसूलने का विवाद अभी थमा नहीं है कि शुक्रवार को फिर से इसी ट्रेन में एक और यात्री के साथ टिकट के विवाद में ही टीटी ने मारपीट कर दी। मारपीट में यात्री का सिर फट गया। यह देख टीटी टूंडला स्टेशन पर ही चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। इधर, मामले की सूचना पीड़ित के सहयात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इस पर ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचने पर यात्री व उसके साथ सफर कर रहे दूसरे यात्री को उतारा गया। सिर पर लगी चोट की मरहम पट्टी की गई। हालांकि यात्री ने जीआरपी थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी। इधर, मामले की जानकारी पर अधिकारियों ने टीटी की तलाश शुरू करते हुए मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस (0287) में सवार पीड़ित यात्री धर्मेंद्र राम पुत्र अजय राम निवासी दामोदरपुर बल्दा थाना नगरनौसा जिला नालंदा, बिहार व उसके साथी बिट्टू ने बताया कि गाड़ी जब टूंडला में थी तो एक टीटी जो टिकट चेक करनेे कोच में आया, उसने टिकट देखने के बाद उस अमान्य करार देते हुए कहा कि यात्रा का पैसा लगेगा। इसी बात को लेकर उससे विवाद हुआ। विवाद में टीटी ने धक्का मार दिया, जिसमें धर्मेंद्र राम का सिर खिड़की में लग गया और खून निकल आया। इसी बीच गाड़ी टूंडला स्टेशन से चल दी। टीटी टूंडला पर ही चलती ट्रेन से कूद भाग गया। टिकट रसीद भी साथ ले गया। घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। इस सूचना पर अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ की टीम को ट्रेन अटेंड करने का संदेश प्राप्त हुआ। यहां प्लेटफार्म पर चार पर सुबह 09 : 07 बजे ट्रेन पहुंची। मौके पर एसआई ओमवीर सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, जीआरपी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, अवधेश कुमार, वाणिज्य विभाग से रेखा शर्मा, जीत सिंह, प्रमोद कुमार व सोनू तथा डिप्टी एसएस इंद्र प्रताप सिंह व चिकित्सा विभाग के रविंद्र कुमार पहुंचे। डॉक्टरों ने यात्री की मरहम पट्टी की। यात्री ने लिखित शिकायत देने से इंकार कर दिया। एनसीआर के प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को है। इसमें आरोपी टीटी की तलाश सहित घटना की जांच के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed