{"_id":"64d299bdf22be167760a9f44","slug":"trying-to-spoil-the-atmosphere-by-vandalizing-religious-places-aligarh-news-c-112-1-sali1002-179-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Wed, 09 Aug 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
छर्रा क्षेत्र के गांव भमोरी मोड़ के निकट स्थित धार्मिक स्थल के तोड़े गए गुंबद की मरम्मत करते म
- फोटो : Samvad
छर्रा (अलीगढ़)। कुछ असामाजिक तत्वों ने सोमवार की रात गांव भमोरी मोड़ के निकट दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना पर मंगलपार सुबह सीओ शुभेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। पालीमुकीमपुर थाने से भी पुलिस बुला ली गई। इस दौरान पुलिस ने क्षतिग्रस्त धार्मिक स्थलों पर पुनर्निर्माण कराया और अज्ञात में मामला दर्ज कर, आरोपियों का पता लगाकर उनपर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।थाना क्षेत्र के गांव भमोरी मोड़ के निकट करीब 150 वर्ष पुराने दो धार्मिक स्थल है। प्रत्येक तीन वर्ष में उर्स का आयोजन होता है। इनसे जुड़ी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि वह सोमवार रात करीब दस बजे अपने घर गए थे, मंगलवार की सुबह चार बजे पहुंचे तो धार्मिक स्थलों के गुंबद क्षतिग्रस्त थे। धार्मिक ग्रंथ बिखरे पड़े थे। उनकी सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों और गण्यमान्य लोगों ने लोगों को समझाबुझाकर स्थिति को संभाला। सीओ शुभेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। क्षतिग्रस्त गुंबदों का फिर से निर्माण करा दिया है। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। हम सामाजिक सौहार्द बिगड़ने नहीं देंगे। हमको पुलिस-प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि इस मामले में उचित कार्रवाई होगी और दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा। - खुसरो खान, प्रधानपति भमोरी बुजुर्ग और उपाध्यक्ष प्रधान संगठन।