फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trying to pull student

छात्रा को खींचने की कोशिश

Wed, 30 Dec 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 30 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Trying to pull student
शौहदों ने मंगलवार दोपहर एक दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए साइकिल सवार छात्रा को खींचने की कोशिश की। इस हरकत के दौरान छात्रा को शौहदों ने उसका दुपट्टा इस कदर खींचा कि उसकी गर्दन साइकिल के हैंडल से जा टकराई और वह बुरी तरह घबरा गई। एक बारगी तो उसे लगा कि उसकी जान पर बन आई।
विज्ञापन


 जिससे बुरी तरह उसका गला रुंध आया। वह तो तभी वहां से गुजर रहीं महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर घिरने से बचने के लिए शौहदे भाग गए। खबर पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व परिजन पहुंच गए। मगर बिना लिखित शिकायत दिए परिजन छात्रा को साथ ले गए।
विज्ञापन


रामघाट रोड इलाके के एक कॉलेज की बन्नादेवी निवासी छात्रा रामघाट रोड पर ही ट्यूशन पढ़ती है। वह अपनी दो सहेलियों संग दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन से लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सेंटर प्वाइंट से बिना नंबर की काले रंग की बुलेट बाइक पर दो शौहदे उनके पीछे लग गए। वह छात्राओं से छींटाकशी करते आ रहे थे। छात्राएं बराबर उन्हें नजरंदाज कर रही थीं।

 मगर तस्वीर महल चौराहे से जेल फाटक की तरफ आगे बढ़ते ही एसएसपी दफ्तर के बगल वाले रास्ते पर नगर विधायक के दफ्तर से पांच कदम पहले अचानक एकांत माहौल देख शौहदों ने हरकत कर दी।

 उन्होंने पहले छात्रा का हाथ खींचा और फिर उसका दुपट्टा पकड़कर बुरी तरह से खींचा। इस हरकत से छात्रा बुरी तरह गिरने से बची और उसकी गर्दन साइकिल के हैंडल से टकराई।

यह नजारा देख दो राहगीर महिलाओं व सहेलियों ने शोर मचाया। इस पर शौहदों के पैर उखड़ गए और भाग खड़े हुए। छात्राओं की मानें तो दोनों बाइक को कभी आगे ले जा रहे थे तो कभी पीछे आते थे।


घटना के समय वह सामने से आ रहे थे। सूचना पर दौड़े इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के पहुंचते समय छात्रा का भाई भी पहुंच गया। बाद में पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए वह लोग बिना तहरीर दिए घर चले गए। इंस्पेक्टर के अनुसार बिना नंबर की बुलेट को तलाश कराया जा रहा है। बाकी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed