फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trying to drag girl out of the house in unrequited love

Aligarh News: एकतरफा प्यार में युवती को घर से खींचने की कोशिश, जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार

Mon, 06 Mar 2023 08:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

पड़ोसी गांव का एक युवक दूध लेकर आता था। इस दौरान वह युवती पर बुरी नजर रखते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। युवक की हरकतों से भयभीत युवती ने मामा से शिकायत की। मामा ने दो माह पहले उसका रिश्ता तय कर दिया।

विज्ञापन
Trying to drag girl out of the house in unrequited love
एक तरफा प्यार

विस्तार

एकतरफा प्यार में एक युवक ने पड़ोसी गांव की युवती को घर से खींचकर ले जाने की कोशिश की। परिजनों के आने पर युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती के मामा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


युवती के मामा ने बताया कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी बहन की शादी हुई थी। पांच साल पहले बहन की मौत हो गई। बहनोई की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनके तीन बेटियां हैं, 18 वर्षीय बड़ी बेटी परिवार संभालती है। 
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक दूध लेकर आता था। इस दौरान वह भांजी पर बुरी नजर रखते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। युवक की हरकतों से भयभीत युवती ने मामा से शिकायत की। मामा ने दो माह पहले उसका रिश्ता तय कर दिया। मई में युवती की शादी होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात आरोपी युवक एक अज्ञात के साथ गांव पहुंच गया और जबरन घर में घुसकर युवती को खींचकर ले जाने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजन आ गए। शादी करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार हो गया। 


सोमवार दोपहर युवती के मामा ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन शाम को दोनों पक्षों में सुलह हो गई। एसएचओ बृजपाल सिंह का कहना है कि युवती पक्ष ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed