{"_id":"6279679d5a19725f46663bcb","slug":"trying-to-die-in-one-sided-love-aligarh-news-ali2911654137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : इकतरफा प्यार में जान देने की कोशिश, पेट्रोल छिड़क लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : इकतरफा प्यार में जान देने की कोशिश, पेट्रोल छिड़क लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा क्षेत्र में दसवीं की परीक्षा दे चुकी युवती ने इकतरफा प्यार में रविवार देर शाम घर में ही पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। युवती के इस कदम पर पूरा परिवार हैरान रह गया। आनन - फानन उसे जे एन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां युवती की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इधर, जिस युवक से युवती प्यार करने की बात कह रही है। वह उसी के परिवार से जुड़ा है। दोनों पक्षों में देर रात तक समझौता वार्ता चल रही थी।
हुआ यूं कि क्षेत्र की एक युवती ने इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा दी है। उसकी परिवार के ही एक स्नातक की पढ़ाई कर रहे युवक से लंबे समय से अच्छी दोस्ती है। दोनों एक दूसरे से अक्सर बातें भी करते रहते हैं। युवती ने इस दोस्ती को प्यार में बदलने की ठानी और उससे शादी की बात कह दी। यह बात जब युवती के चाचा को पता लगी तो चाचा ने यह कहते हुए युवक को थप्पड़ जड़ दिया कि परिवार में इस तरह की हरकत करता है। यह बात युवक के घर पहुंची तो युवक ने अपने घर में बताया कि वे अच्छे दोस्त हैं। बात करते हैं। मगर उसकी मंशा कभी प्यार या शादी की नहीं रही।
इस दलील को लेकर विरोध जताने युवक की मां रविवार शाम युवती के घर आई। जहां दोनों पक्षों में बहस चल रही थी। इस पर युवती को लगा कि कहीं यह बहस झगड़े में न बदल जाए और परिवारों में किसी तरह का बड़ा विवाद न हो जाए। इसी विवाद को थामने के लिए खुद अंदर जाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। युवती की चीख पुकार सुन सभी दंग रह गए। तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इधर, रात भर के इलाज के बाद युवती की हालत में सुधार है। वह बातचीत भी कर रही है। उसने परिवार को बताया है कि झगड़ा थामने के लिए उसने यह कदम उठाया है। इधर, चूंकि मसला परिवार का है। इसलिए दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं। वहीं लोधा पुलिस इस प्रकरण से अभी तक अनभिज्ञ बनी हुई है।