{"_id":"59f386ea4f1c1b6f548b9792","slug":"try-to-stop-phd-interview-in-amu-noksonkonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में पीएचडी इंटरव्यू रोकने की कोशिश, नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में पीएचडी इंटरव्यू रोकने की कोशिश, नोकझोंक
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
AMU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू छात्रों ने कई विभागोें के चेयरमैन के दफ्तर में ताला लगाकर पीएचडी प्रवेश के लिए होने वाले इंटरव्यू को रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर छात्र नेताओं की एएमयू रजिस्ट्रार एवं प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक भी हुई। पीएचडी की कॉपी दोबारा चेक कराने की मांग कर रहे छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर जुमे की नमाज अदा की। दूसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी है।
कई विभागों में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण पीएचडी अभ्यर्थियों का शुक्रवार को साक्षात्कार होना था। इसी बीच छात्र संघ के निवर्तमान सचिव नबील उस्मानी छात्रों के साथ वनस्पति विज्ञान, उर्दू विभाग, परशियन विभाग, लिंग्विस्टिक आदि में पहुंचे और चेयरमैन दफ्तर में ताला लगाकर साक्षात्कार रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर एवं प्रॉक्टोरियल टीम के साथ छात्रों की जमकर नोकझोंक हुई। छात्रों का आरोप है कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में जमकर धांधली हुई है। प्रश्न पत्र आउट होने एवं चेहरे देखकर कुछ छात्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप छात्र लगा रहे हैं।
विज्ञापन
नबील उस्मानी ने दावा किया कि कई विभागों में साक्षात्कार नहीं हो सके। जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि पीएचडी प्रवेश के लिए पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रथम चरण के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभाग, इतिहास तथा उर्दू में पीएचडी प्रवेश के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य विभागों में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। बाब-ए-सैयद पर ताला ठोककर धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। देर रात तक कमेटी के सदस्य छात्रों को समझाने एवं बीच का रास्ता निकालने के प्रयास में जुटे रहे।