{"_id":"6ab59a086c2fec51ee02d204","slug":"truck-runs-over-father-and-son-sweeping-the-road-father-dies-aligarh-news-c-426-1-sali1021-2433-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: झाडू लगा रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: झाडू लगा रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, पिता की मौत
विज्ञापन
सुमेरा झाल के पास बने शनि मंदिर के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे झाडू लगा रहे केला विक्रेता और उसके बेटे को अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और खाई में जाकर पलट गया। ट्रक की टक्कर से केला विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया।
घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक भाग गया जबकि क्लीनर को पुलिस ने केबिन काटकर बाहर निकाला। जवां के गांव वाजिदपुर निवासी सियाराम (45) पुत्र रामस्वरूप शनि मंदिर के पास प्रतिदिन केला की ढकेल लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने बेटे राजेश (22) के साथ झाडू लगा रहे थे तभी डिबाई की ओर से तेज गति से आ रहा बदरपुर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पटरी पर आ गया और पिता-पुत्र को रौंदते हुए खाई में जाकर पलट गया। सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा राजेश घायल हो गया। घायल चालक मौके से भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे दो पुत्र राजेश (22) व भूरा (18) और दो विवाहिता बेटियों व पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। वे केले बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक चालक भाग गया और क्लीनर को केबिन काटकर बाहर निकाला। घायल राजेश और क्लीनर को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।