{"_id":"654d3945e8049d61d80dc387","slug":"truck-killed-youth-in-bike-companion-injured-aligarh-news-c-105-1-sali1005-485-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत, साथी घायल
Fri, 10 Nov 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:25 AM IST
सार
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव पहावटी नगला निवासी होरी लाल राज मिस्त्री हैं। वह अपने साथ मजदूरी के लिए दीपक को लेकर 9 नवंबर की सुबह अलीगढ़ गए थे। दाेपहर बाद वापस लौट रहे थे। महरावल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक दीपक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जीटी रोड हाईवे पर महरावल के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, साथी घायल हो गया। चंडौस थाना क्षेत्र के गांव पहावटी नगला निवासी होरी लाल राज मिस्त्री हैं।
विज्ञापन
वह अपने साथ मजदूरी के लिए दीपक 20 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह को लेकर 9 नवंबर की सुबह अलीगढ़ गए थे। दाेपहर बाद वापस लौट रहे थे। महरावल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल होरी लाल को राहगीरोेें ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई एक बहन में सबसे बडा था।
विज्ञापन