फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck hits bike, father dies, son injured

Aligarh News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 11 Jan 2025 03:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 03:03 PM IST
सार

पिता-पुत्र बाइक से वापस अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। अलीगढ़-मार्ग पर हस्तपुर गांव पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा उछलकर दूर जाकर गिरा।

विज्ञापन
Truck hits bike, father dies, son injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

इगलास के अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव हस्तपुर पर बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मृत्यु हो गई। बेटा घायल हो गया। ट्रक के नीचे आकर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


गांव कारेका निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र गोपीराम अपने 22 वर्षीय बेटे विपिन के साथ गांव हस्तपुर में हाट (बाजार) से घरेलू सामान खरीदने बाइक से आ रहे थे। बाजार से खरीददारी करके शाम करीब पांच बजे दोनाें पिता-पुत्र बाइक से वापस अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। अलीगढ़-मार्ग पर हस्तपुर गांव पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में रमेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा उछलकर दूर जाकर गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। हादसे के बाद चालक कमलेश पु्त्र श्यामलाल निवासी इटावा थाना फुलेरा राजस्थाना ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed