{"_id":"6878e513ebd6052ee106e9f7","slug":"truck-driver-daughter-kanak-won-two-medals-in-uganda-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम किया रोशन: ट्रक ड्राइवर की बेटी कनक ने युगांडा में जीते दो पदक, मंडलायुक्त ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम किया रोशन: ट्रक ड्राइवर की बेटी कनक ने युगांडा में जीते दो पदक, मंडलायुक्त ने किया सम्मानित
Thu, 17 Jul 2025 05:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Jul 2025 05:27 PM IST
सार
पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीतकर कनक सिंह ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और हौसले के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।
विज्ञापन
कमिश्वन और जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ कनक सिंह
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के गांव शेखा के ट्रक ड्राइवर महेश पाल सिंह की बेटी कनक सिंह ने अपने जुनून और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में महिला एकल एसएल-4 वर्ग एवं महिला युगल वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और हौसले के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।
विज्ञापन
कनक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कनक ने साबित किया है कि अगर सपनों में जान हो तो मंजिल खुद-ब-खुद चलकर आती है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि कनक सिंह की कहानी न सिर्फ खेल की दुनिया में एक प्रेरणा है, बल्कि उन तमाम बेटियों के लिए भी उम्मीद की किरण है। कनक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह को दिया है।
विज्ञापन