फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trouble due to slow construction work during the day

Aligarh: धीमी गति से चल रहा काम, दिन भर लग रहा जाम, दिन में निर्माण कार्य से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान

Fri, 02 May 2025 02:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 02:31 PM IST
सार

क्वार्सी चौराहे के सुंदरीकरण व ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी बेहद धीमी गति से हो रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक जाम के हालात बने रहते हैं।

विज्ञापन
Trouble due to slow construction work during the day
रामघाट रोड पर स्कूल से छुट्टी के बाद बाहर निकलते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में चल रहे निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहे हैं। सारे काम दिन में किए जा रहे हैं। इससे यहां लगने वाले जाम के चलते वाहन चालकों व राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज खुलने से लेकर छुट्टी होने तक बनी रहती है।

विज्ञापन


जाम लगने से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आती हैं। सुबह से लेकर देर रात तक जाम के हालात बने रहते हैं। क्वार्सी चौराहे के सुंदरीकरण व ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी बेहद धीमी गति से हो रहे हैं।

विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के नाम पर शहर को खोद दिया गया है। कोई सड़क, गली ऐसी न हो जहां खोदाई न चल रहा हो। सड़कें ऊबड़-खाबड़ हो चुकी हैं। - गणेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। हर समय जाम लगा रहता है। बार-बार शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - साैरभ यादव
नगर निगम शहर भर में सड़क व अन्य निर्माण कार्य करा रहा है। निर्माणदायी संस्थाओं को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश की जा रही है कि जल्द ही सारे कार्य पूरे हों ताकि जाम से निजात मिल सके। - विनोद कुमार, नगर आयुक्त

रामघाट रोड पर जाम
यहां चल रहा निर्माण व मरम्मत का काम
क्वार्सी चाैराहा, रामघाट रोड पर किशनपुर तिराहे से लेकर मैरिस रोड, रामघाट रोड पर जनकपुरी से लेकर मानसरोवर, केला नगर चाैराहा से मैरिस रोड, अब्दुल्ला काॅलेज से लाल डिग्गी रोड तक निर्माण कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed