{"_id":"6aadaadd1eac235fc106de98","slug":"trials-for-several-sports-including-senior-womens-boxing-begin-today-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1069530-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीनियर महिला बॉक्सिंग समेत कई खेलों के ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीनियर महिला बॉक्सिंग समेत कई खेलों के ट्रायल आज से
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खेल निदेशालय और प्रदेशीय क्रीड़ा संघों के समन्वय से विभिन्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल 19 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता छह से नौ अक्तूबर तक गाजियाबाद में होगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि सितंबर और अक्तूबर में खेल विभाग की ओर से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। सीनियर महिला बॉक्सिंग के मंडल स्तरीय ट्रायल 20 सितंबर को होंगे। वहीं, प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल 21 सितंबर से शुरू होंगे। इसके मंडल स्तरीय ट्रायल 24 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात और आठ अक्तूबर को इटावा के सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी।
सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल पांच और छह अक्तूबर को होंगे। यह प्रतियोगिता आठ से 11 अक्तूबर तक कानपुर देहात में आयोजित की जाएगी। जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के ट्रायल 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होंगे। प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक उन्नाव में होगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल पांच अक्तूबर और मंडल स्तरीय ट्रायल छह अक्तूबर को होंगे। सभी ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।