{"_id":"66683904ae8ea8f38b09df5f","slug":"trial-of-football-players-on-12th-and-13th-june-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल 12 व 13 जून को, ऐसे लें भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल 12 व 13 जून को, ऐसे लें भाग
Tue, 11 Jun 2024 05:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:16 PM IST
सार
ट्रायल में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की मूलप्रति व छायाप्रति साथ में लाना जरूरी है। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2010 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
फुटबॉल ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक और बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का जिला एवं मंडल स्तर पर ट्रायल-चयन 12 और 13 जून को होगा।
विज्ञापन
क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बाल-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल-चयन 12 व 13 जून को प्रातः 9 से बजे से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की मूलप्रति व छायाप्रति साथ में लाना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एवं बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल्स 12 जून को एवं मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल्स 13 जून को किया जाएगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2010 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन