फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trees raised by rain, low area submerged

बारिश से पेड़ उखड़े, निचले इलाके डूबे

Thu, 26 Jul 2018 02:25 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 26 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
Trees raised by rain, low area submerged
मैरिस रोड पर भरे बारिश के पानी में होकर गुजरती छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
बुधवार तड़के से लगातार हुई बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी भर गया। शहर के निचले इलाकों में सबसे ज्यादा खराब स्थिति रही। बारिश के चलते इन इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया। गूलर रोड, अशोक नगर, अतरौली अड्डा आदि इलाकों में मकानों, दुकानों और बेसमेंटों में पानी भर गया। बारिश के चलते ही बिजली की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। नगर निगम ने अगले 72 घंटों में बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अपने सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन नाले और नालियों पर स्लैब आदि बने हैं और उनकी वजह से नाले का फ्लो प्रभावित हो रहा है, उनको तत्काल तुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


गोविंद नगर के लोगों की अटकी सांसें
बारिश का मौसम भले ही पूरे शहर और लोगों के लिए राहत लाता हो लेकिन गोविंद नगर के लोगों के लिए यह भय और पलायन का पैगाम लेकर आता है।  नगर निगम के महाप्रबंधक जल ने अधिशासी अभियंता (निर्माण) को पत्र लिखकर संजय गांधी कालोनी में गली नंबर छह में संपवैल और पंप हाउस के निर्माण के विषय में लिखा था। इसमें कहा गया था कि यहां पर 3 गुणा 3 गुणा 4.50 मीटर का पंप हाउस और 3 गुणा 3 गुणा 3 का पंप हाउस निर्माण करा दिया जाए जिससे क्षेत्र की जनता को प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। गत वर्ष यहां पर बारिश के दौरान हुए जलभराव के चलते नाव डालकर लोगों को घरों से निकालना पड़ाता है। 
विज्ञापन


आपात स्थिति से निपटने को टीमें गठित
 नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार को जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें बनाई गई हैं।  जल भराव की सूचना मिलने पर कर अधीक्षक सभापति यादव, राजेश कुमार गुप्ता, अजीत कुमार राय, कर निर्धारण अधिकारी एमपी सिंह, सहायक अभियंता एनके कनौजिया ने गूलर रोड, खैर रोड, शाहजमाल, तुर्कमान गेट, भुजपुरा बाईपास, सासनी गेट, आगरा रोड, सेंटर प्वाइंट, छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद, सेटंर प्वाइंट, पान दरीबा, मैरिस रोड, दोदपुर, इंद्रानगर, खैर शाहजमाल, तुर्कमान गेट आदि स्थानों का निरीक्षण किया। आने वाले 72 घंटों में तेज बारिश के आसार को देखते हुये नगर आयुक्त ने आपात कालीन 9 टीमें तैनात की हैं।  5 अधिकारी 40 कर्मचारियों की टीमें नगर निगम कंट्रोल रूम में किसी भी आपात स्थिति अथवा जल भराव से निपटने के लिये तैनात की हैं। नाले और नालियों के ऊपर बने स्लैबों और अतिक्रमणों को तत्काल स्वयं ही हटाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत आपूर्ति में बाधा होने पर उन पंपिंग स्टेशनों पर जनरेटर स्थापित किये गए हैं। सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। बुधवार को निरीक्षण में पाया कि दुकानों के आगे बड़े-बड़े स्लैब डालकर नालों को बंद कर दिया है। स्लैब चोक होने के कारण भी कई जगह पानी रुका हुआ था। ऐसे सभी भवन स्वामी, दुकानदारों के स्लैबों को तोड़ने के निर्देश दिये गये हैं। जलभराव का मुख्य कारण नाले और नालियों पर अतिक्रमण और स्लैब डालकर उन्हें पाट कर रखना प्रमुख है। - सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त

24 घंटे चालू रहेगा नगर निगम का कंट्रोल रूम
शहर में अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना है। इसको ध्यान में रखकर नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। लोग इसके नंबर 0571- 2502111, 18002747047, 7500112224 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कर अधीक्षक सभापति यादव ने दी। इसके साथ ही सभी पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए हैं। विद्युत आपूर्ति में बाधा से निजात के लिए सभी पंपिंग स्टेशन पर जेनरेटर भी लगाए गए हैं। जिससे जलभराव की स्थिति पर जल्द पानी का निकास हो सके।



गूलर रोड, मित्र नगर, अशोक नगर, शिव पुरी, सराय लबरिया, गूलर रोड गली नंबर एक आदि इलाकों में लोगों के घरों, मकानों में  बारिश का पानी घुस गया। नगर निगम के जवाहर भवन, स्टेडियम, अस्पताल, दीवानी अदालत परिसर, महापौर कार्यालय, स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा परिसर में पानी भर गया। तस्वीर महल स्थित प्रधान डाकघर के पास एक पेड़ उखड़ कर गिर गया। ताला नगरी स्थित रामघाट रोड पर पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया, कई स्थानों पर सड़कें उखड़ गई। कठपुला जीटी रोड, आवास विकास जेल रोड, दुबे के पड़ाव आगरा रोड पर बारिश के चलते सड़क की परत उखड़ गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ उसमें नगला कलार, इंदिरा नगर, खैर रोड, गूलर रोड, सराय मियां, चरखवालान, एडीए शाहजमाल, भुजपुरा, नगला आशिक अली, सुपर कालोनी, सराय लवरिया, नगला मसानी, शिवपुरी, अशोक नगर, सराय हकीम, ढपरा रोड, लक्ष्मी पुरी, घुड़ियाबाग, भमोला, बदरबाग, हमदर्द नगर, कबीर कॉलोनी, सर सैय्यद नगर, जीवन गढ़,  नौरंगाबाद, डोरी नगर,  नगला पला, नौरंगाबाद छावनी, कृष्णापुरी, गंभीरपुरा, चंदनिया, घनश्याम पुरी, संजय गांधी कॉलोनी, नगला तिकौना, कुलदीप विहार, बेगमबाग, सुदामा पुरी  ब्रहम्मनपुरी, मकदूम नगर,  सेंटर प्वाइंट, श्याम नगर, केला नगर, समद रोड, हाथरस अड्डा, पालीवाल कालेज, गूलर रोड, मित्र नगर,  तुर्कमान गेट, रामघाट रोड, छर्रा अड्डा, पान दरीबा रोड, मैरिस रोड, विद्या नगर, दुर्गाबाड़ी, बैकुंठ नगर गुरुद्वारा रोड, गोंडा रोड, नीवरी आदि इलाके शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed