फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Treat cold, fever as corona, but do not take steroids

नगर निगम उपचुनाव में भाजपा का नहीं खुला खाता

Fri, 07 May 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Treat cold, fever as corona, but do not take steroids
नगर निगम के वार्ड 10 और वार्ड 50 में पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा खाता तक नहीं खोल सकी। जवाहर भवन सभागार में हुई मतगणना में वार्ड 10 में निर्दलीय राजू पासवान तो वार्ड 50 में सपा की कौसर जहां ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड 10 एवं वार्ड 50 में पार्षद पद के उपचुनाव में मंगलवार को मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को जोनल अधिकारी व एसीएम द्वितीय अंजुम बी, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार तथा आरओ व पीओ डूडा प्रभात कुमार के नेतृत्व में मतगणना हुई।
विज्ञापन

नगर निगम के जवाहर भवन सभागार में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना मात्र 3 घंटे में ही निपट गई। बता दें कि राजू पासवान कांग्रेस महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष व दलित चेहरा हैं। पार्टी से टिकट पर तीन बार चुनाव लड़े थे, मगर हार गए थे। इस बार वे निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा परिणाम
वार्ड 10 - सराय हकीम
- राजू पासवान (निर्दलीय) -1125 वोट
- गौरव कुमार (सपा) -764 वोट
- राहुल (भाजपा) -759 वोट
- नोटा -23 वोट
वार्ड-50
- कौसर जहां (सपा) - 1271 वोट
- नाजरीन (भाजपा) - 97 वोट
- मुनीशा बेगम (कांग्रेस) - 413 वोट
- मीना बेगम (निर्दलीय) - 836 वोट
- नजमा (निर्दलीय) -154 वोट
- नूरबानो (निर्दलीय) -113 वोट
- शाबिया (निर्दलीय) -171 वोट
- सलीमन (निर्दलीय) -317 वोट
- नोटा -45 वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed