फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transport Corporation stopped taking diesel from IOC

अलीगढ़ : परिवहन निगम ने आईओसी से डीजल लेना किया बंद

Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation stopped taking diesel from IOC
पिछले दो दिनों से परिवहन निगम ने आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) के डीजल की जगह निजी पंप मालिकों से रोडवेज बसों में डीजल डलवाना प्रारंभ कर दिया है। इससे 300 किमी तक चलने वाली प्रत्येक रोडवेज बस पर दिन में कम से कम 300 रुपये की बचत हो रही है। क्योंकि आईओसी से 90 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल मिलता था। वहीं निजी पंपों से 85 रुपये में मिल रहा है। इससे एक लीटर पर पांच रुपये का फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

बुद्ध विहार डिपो में कुल 112 बसें संचालन के लिए हैं। जिनमें से 63 बसें चुनाव में लगी हैं। अलीगढ़ डिपो में तकरीबन 100 बसें हैं। इनमें से भी आधी बस चुनाव में चल रही हैं। बाकी बस यात्रियों की सेवा में हैं। अभी तक परिवहन निगम आईओसी को एक लीटर डीजल के लिए 90 रुपये चुका रहा था। पूरे प्रदेश में निजी पंप से डीजल भरवाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो अब परिवहन निगम एक लीटर डीजल के 85 रुपये अदा कर रहा है। एक लीटर पर पांच रुपये की बचत हो रही है। अधिकारियों को निजी पंप मालिक ऑफर भी देने लगे हैं। ऐसे में लगभग 300 से 350 किमी चलने वाली बस दिनभर में कम से कम 300 रुपये की बचत करने लगी है। इससे परिवहन निगम के खर्च में काफी कटौती होगी।
विज्ञापन

अब तक आईओसी से डीजल लिया जा रहा था। रेट को लेकर बाहर से डीजल लेने का फैसला लिया गया है। पूरे प्रदेश में इस प्रक्रिया के तहत डीजल लिया जा रहा है। एक लीटर पर पांच रुपये की बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद परवेज, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed