{"_id":"64dd29d9d2e312e0c4061ab6","slug":"transgenders-take-out-kalash-yatra-aligarh-news-c-2-ali1009-190108-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किन्नरों ने निकाली कलश यात्रा, जमकर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किन्नरों ने निकाली कलश यात्रा, जमकर झूमे
विज्ञापन
शोभायात्रा में उपस्थित किन्नर ।
- फोटो : Samvad
महानगर में बुधवार को शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में किन्नर निकल आए और बैंड बाजे की धुन पर जमकर नाचे। कलश यात्रा में शामिल किन्नरों ने फिल्मी गानों पर नृत्य करते किन्नर जहां से गुजरे वहां लोगों के कदम बरबस ही ठहर गए। धार्मिक गीतों पर किन्नर नृत्य करते चल रहे थे, लोग उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। करोड़ों रुपये के गहने और आकर्षक परिधानों में सजे किन्नरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ युवा भी उनके साथ नृत्य कर रहे थे। किन्नरों को सड़क पर नाचते-गाते देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।
इस दौरान लोगों में मोबाइल फोन से सेल्फी लेने एवं वीडियो बनाने की होड़ मची रही। बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भारत माता एवं जयश्री राम के जयकारे गूंजते रहे। किन्नर भजन, कीर्तन करते हुए भी चल रहे थे। कलश यात्रा के समापन पर पूजा- अर्चना भी की गई। इसके बाद मंदिर में घंटा चढ़ाया गया। लोगों के खुशहाली की कामना भगवान से उन सभी लोगों की खुशहाली के लिए कामना की गई, जो किन्नरों को शादी, बारात व शुभ कार्यो में अपनी खुशी से दान देते हैं। यह नजारा आयोजित राष्ट्रीय किन्नर महासम्मेलन एवं किन्नर एकता समिति सामाजिक संस्था के संयुक्त बैनर तले निकली कलश यात्रा के दौरान देखने को मिला।
रामघाट रोड स्थित एक मैरिज होम में 10 से 18 अगस्त तक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में आए किन्नरों की ओर से केपी इंटर कॉलेज के पास से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। विहिप, बजरंग दल आदि संगठनों के अलावा शहरवासियों ने किन्नरों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में निकले किन्नर सज-धज कर आए थे। इनमें कुछ किन्नर आधुनिक ड्रेस में तो कुछ पारंपरिक परिधानों में आभूषण पहनकर चल रहे थे। अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि समेत देश भर के करीब 1000 किन्नर हिस्सा लेने के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन
यात्रा पहले जयगंज पहुंची जहां किन्नरों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में घंटा चढ़ाया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष चवन्नी माईजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवम किन्नर, राष्ट्रीय महासचिव वैशाली पंडित, सदस्य मीना माई, रेशमा माई, गीता माई ,आरती माई, पिंकी गुरु, हिना गुरु, सोनी गुरु, अंजली गुरु, सीमा गुरु, भूरी किन्नर आदि की देखरेख में भंडारे का भी आयोजन हुआ। प्रमुख किन्नरों ने भगवान शिव की आरती के बाद जलाभिषेक किया। इसके बाद सासनीगेट स्थित काली मंदिर में घंटा चढ़ाया गया। लोगों ने पहली बार इस तरह किन्नरों को पूजन करते देखा था। यात्रा में प्रमुख अंजली किन्नर, रिंकी किन्नर, मुन्नी देवी किन्नर, शोभा किन्नर, रेनू किन्नर, करीना किन्नर के समूह रहे। विहिप के कार्यकर्ताओं में बजरंगदल सह संयोजक गौरव माहेश्वरी, सुरक्षा प्रमुख देव सोनी एवं भगवती प्रसाद, शेखर राठौर, भानू सक्सेना, अनमोल, संतोष माहौर, निखलेश, लव गुप्ता , बबलू आदि रहे।