फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transformers started getting damaged in 45 degree temperature

अलीगढ़ : 45 डिग्री तापमान में ट्रांसफार्मर होने लगे खराब, लोग गर्मी से बेहाल

Mon, 16 May 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Transformers started getting damaged in 45 degree temperature
कृष्णापुरी मठिया पला रोड पर रखा खराब ट्रांसर्फामर। - फोटो : CITY OFFICE
45 डिग्री तापमान पर आग बरसाने वाली गर्मी से आम जनमानस ही नहीं, अब मशीनरी भी बेदम होने लगी है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। रविवार को शहर के कई इलाकों में ओवरलोडिंग, फाल्ट व मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति घंटों तक ठप रही। इस दौरान लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहा। सबसे ज्यादा समस्या एलमपुर की गंगापुरम कॉलोनी और किला रोड पर रही, जहां पर दिन में क्रमश: तीन घंटे और सात घंटे आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा, पला रोड, गांधीपार्क में भी मरम्मत कार्य हुए और वहां भी कुछ घंटे आपूर्ति बंद रखनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में बिजली संकट की बात करें तो आपूर्ति बाधित होने की शुरुआत एलमपुर बिजलीघर से जुड़ी गंगापुरम कॉलोनी से हुई। ये कॉलोनी अब तक एलमपुर के ट्रांसफार्मर से जुड़ी हुई थी। ओवरलोडिंग के चलते सुबह नौ बजे के आसपास ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गया। इस खबर पर विद्युत विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। बताया गया कि इस एक ट्रांसफार्मर से तीन कॉलोनियों को विद्युत आपूर्ति पा रही हैं। गर्मी में ये ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पाएगा। इस पर तय किया गया कि गंगापुरम कॉलोनी को अलग से ट्रांसफार्मर दिया जाए। इस पर गंगापुरम कॉलोनी के लिए केबिल अलग से डाली गई, तब जाकर दोपहर 12 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। यहां सोमवार तक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके अलावा, एलमपुर से गंगापुरम कॉलोनी व आसपास के इलाकों को आपूर्ति देने वाले पुराने ट्रांसफार्मर में नई केबिल लगाई गई है। इसे भी 400 केवीए का किया जा रहा है ताकि ओवरलोडिंग का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

किला रोड पर सुबह से शाम तक हुआ मरम्मत कार्य
बिजली का दूसरा बड़ा संकट दोपहर करीब 11 बजे से शाम 6 बजे तक किला रोड इलाके में रहा। यहां 5 एमवीए की लाइन में ओवरलोडिंग के चलते लगातार फॉल्ट की शिकायतें आ रही थीं। इस शिकायत पर यहां मरम्मत कार्य कराया गया। इसके चलते लोगों को दिन में करीब सात घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। इससे लोग दिन भर गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलमपुर बिजलीघर का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर हुआ ट्रिप
ओवरलोडिंग के कारण सारसौल के एक बड़े इलाके को आपूर्ति देने वाला एलमपुर बिजलीघर का 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर दोपहर में ट्रिप कर गया। यह खबर मिलते ही अधिकारियों व विद्युत टीम के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन इस ट्रांसफार्मर से जुड़े कुछ फीडरों का लोड कम किया गया। एक घंटे बाद इसे फिर से शुरू किया जा सका, तब जाकर आसपास के इलाकों की आपूर्ति सुचारू हुई।
गांधीपार्क व कृष्णापुरी क्षेत्र में आपूर्ति रही बंद
बिजनेस प्लान के तहत गांधीपार्क बिजलीघर पर केबिल बदली गई। इस दौरान इससे जुड़े इलाके में कुछ घंटे आपूर्ति ठप रही। यहां 250 केवीए की केबिल को 400 केवीए में बदला गया है। पला रोड कृष्णापुरी मठिया में भी एबीसी डालने का काम किया गया। इसके चलते वहां भी कुछ घंटे आपूर्ति बाधित रही।

गर्मी में आपूर्ति दुरुस्त रखना बड़ी चुनौती : जैन
नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि शहर में लगातार बिजनेस प्लान के तहत काम किए जा रहे हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रविवार को भी एक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है, जिसे 250 से 400 केवीए का किया गया है। गंगा नगर कॉलोनी की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। इस गर्मी में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त रखना बड़ी चुनौती है। 30 साल के इतिहास में एलमपुर का 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर ट्रिप किया है, जिसे एक घंटे बाद शुरू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed