फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transfer will be done online, data of district uploaded

अब शिक्षा विभाग में आनलाइन होंगे स्थानांतरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Transfer will be done online, data of district uploaded
अलीगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों का आनलाइन मेरिट के आधार पर स्थानांतरण होगा। इसके लिए जिले का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। अब लखनऊ माध्यमिक शिक्षा विभाग आगे की पॉलिसी तैयार करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि पहले ऑफलाइन आवेदन के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन इस बार आनलाइन सिस्टम तैयार होने से आवेदकों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा संबंधित सूचना मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। अब लखनऊ से मेरिट संबंधी पॉलिसी तैयार कर डाटा फिल्टर किया जाएगा। इसके आधार पर ही स्थानांतरण किए जाएंगे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई तक डाटा अपलोड करना था। हमने पहले ही कार्य को पूरा कर लिया है। कैसे और किस आधार पर स्थानांतरण होंगे। यह उच्चाधिकारियों द्वारा तैयार पॉलिसी के आधार पर ही निर्णय होगा। हां, इस आनलाइन सिस्टम से काफी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed