{"_id":"5ed4067f8ebc3e90872869b9","slug":"train-accident-city-office-news-ali235017068","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बचाने को कोशिश में ट्रेन के नीचे आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बचाने को कोशिश में ट्रेन के नीचे आया युवक, मौत
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सीमा फाटक पर शनिवार को एक युवक अपनी पत्नी को बचाने के दौरान ट्रेन के चपेट में आने से मौत के आगोश में समा गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।
थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक लॉको कॉलोनी का रहने वाला 30 वर्षीय जावेद खां मजदूरी करता था। उसकी पत्नी शकीला मानसिक बीमार है। शुक्त्रस्वार को वह अपने मायके नई बस्ती चली गई थी। उसे बुलाने को शनिवार शाम जावेद ससुराल पहुंचा था। पत्नी किसी बात पर नाराज होकर सीमा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और वह ट्रेन से कटने की धमकी देने लगी। इसी बीच ट्रेन आ गई। जावेद ने ट्रेन के आगे से पत्नी को बचाने का प्रयास किया।
पत्नी को तो उसने दूर कर दिया मगर तभी जावेद का पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। इसी बीच ट्रेन आ गई और उसके ऊपर से गुजर गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा कोई नहीं था। इसके चलते शव ससुराल वालों को सौंप दिया है। घटना से ससुराल में कोहराम मचा हुआ है।