{"_id":"66e907eb5fbd077886036478","slug":"traffic-system-of-aligarh-city-will-be-changed-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आज शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आज शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Tue, 17 Sep 2024 10:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:09 AM IST
सार
सुबह पांच बजे से इन कार्यक्रमों की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणेश महोत्सव के समापन व अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं के गंगाघाट जाने के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सुबह पांच बजे से इन कार्यक्रमों की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंध लगाया गया है। एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेगें।
विज्ञापन
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
-अतरौली से रामघाट रोड होकर शहर आने वाले भारी वाहन / रोडवेज व प्राइवेट बसें अवंतीबाई चौराहा अतरौली से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-गंगीरी, छर्रा से अवंतीबाई चाैराहा अतरौली आने वाले वाहन छर्रा चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-डिबाई, छतारी से अवंतीबाई चाैराहा अतरौली आने वाले समस्त वाहन छतारी मोड़ (बुलंदशहर) से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-महेशपुर तिराहे से क्वार्सी चौराहा आने वाले वाहन महेशपुर तिराहे से प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन महेशपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
-दिल्ली, खुर्जा, गभाना, कानपुर, एटा, भांकरी / महरावल कट/ खेरेश्वर चौराहा/ आगरा चेंजर / मथुरा चेंजर, बाैनेर तिराहा से आने वाले वाहन हाईवे बाईपास, जीटी रोड से होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
-सारसौल चौराहा से शहर आने वाले वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-मथुरा/इगलास से शहर आने वाले वाहन मथुरा चेंजर से जीटी रोड, हाईवे बाईपास पर डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-आगरा से सासनीगेट चौराहा आने वाले वाहन आगरा चेंजर से जीटी रोड, बाईपास, हाईवे पर डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।