फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traders will not be able to forget the exploitation before 2017: Piyush

2017 के पहले के शोषण को भूल नहीं पाएंगे व्यापारी : पीयूष

Tue, 08 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Traders will not be able to forget the exploitation before 2017: Piyush
मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में वैश्य सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में जो शोषण होता था, उसे व्यापारी कभी भुला नहीं पाएंगे। भूमाफिया उनकी संपत्ति पर कब्जा करते थे। सूबे में व्यापारियों की हत्या होती थी। कारोबार में अड़चनें डाली जाती थीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित की है। अब माताएं-बहनें खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्तर प्रदेश का तीव्र गति से विकास हो रहा है। वह मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में वैश्य समाज द्वारा आयोजित वैश्य व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कहा कि देश के विकास में वैश्य समाज का योगदान अमूल्य है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, अस्पताल और मंदिर आदि बनाने में वैश्य समाज आगे रहा है। समाज के लोगों ने कभी जताने की कोशिश नहीं की कि समाज के लिए क्या किया। देश पर जब भी संकट आया, तब यह समाज एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति में जुट गया। सब कुछ न्योछावर कर दिया। आयकरदाता एवं व्यापारियों की वजह से देश में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड है, जिसमें अलीगढ़ प्रमुख है। यहां पर छोटे-बड़े उद्योग विकसित होंगे।
विज्ञापन

माताओं के सम्मान के लिए 12 करोड़ शौचालय बनें
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले करोड़ों माताएं-बहनें सूर्योदय के पहले खेत में शौच के लिए जाती थीं। उनके सम्मान के बारे में किसी ने नहीं सोचा। प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ लाख करोड़ रुपये खर्च कर देश में 12 करोड़ शौचालय बनवाए। 165 करोड़ कोविड रोधी टीका लगाकर देश को सुरक्षित किया। 80 करोड़ लोगों को 19 महीने तक मुफ्त अनाज दिया गया। उन्होंने कोल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर, शहर प्रत्याशी मुक्ता राजा, अतरौली प्रत्याशी संदीप सिंह, खैर प्रत्याशी अनूप प्रधान, बरौली प्रत्याशी जयवीर सिंह, इगलास प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी और छर्रा प्रत्याशी रवेंद्रपाल सिंह को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी के कार्यकाल में गुंडे जेल में हैं या प्रदेश से बाहर
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में गुंडे या तो जेल में हैं, प्रदेश से बाहर या ऊपर। मुख्तार अंसारी एवं अतीक अहमद की संपत्ति पर बुलडोजर चल गया और वहां गरीबों का मकान बनाने का काम किया जा रहा है। कोल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर ने झोली फैलाकर वोट मांगे। अध्यक्षता उद्योगपति हरि प्रकाश गुप्ता एवं संचालन मानव महाजन ने किया। कार्यक्रम को डॉ. एसके सिंघल, डॉ. ऋतु, भाजपा के प्रवासी ऋषि बंसल, एलडी वार्ष्णेय, हिमांशु गर्ग, शहर विभाग संघचालक ललित आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, अनिल अग्रवाल, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, संजीव राजा, संयोजक अतुल अग्रवाल, राम बंसल, दिनेश ज्वेलर्स, राकेश गुप्ता साईं, राजेंद्र महाजन, विनीत केला, विजय अग्रवाल सोनी, अरुण जैन, डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रवीण मंगला, कुलसुमन गोयल आदि मौजूद थे।

लता मंगेशकर, कल्याण सिंह एवं सिंघल को किया याद
पीयूष गोयल ने कहा कि लता दीदी (लता मंगेशकर) देश की शान थीं। संकट के समय देश का हौसला बढ़ाने का काम करती थीं। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा कि उनके पिता एवं अशोक सिंघल बीएचयू में साथ-साथ पढ़ाई करते थे। वह राममंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध थे। उनका आशीर्वाद भारत वर्ष को हमेशा मिलता रहेगा। 1991 में पहली बार कल्याण सिंह से मिला था। दिसंबर 1991 में वह मेरी शादी में आशीर्वाद देने मुंबई पहुंचे थे। उनका स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव मिलता रहा। आज वही स्नेह अलीगढ़ के लोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed