{"_id":"683b5c981a6fd7114501999b","slug":"tractor-with-machine-overturned-in-ditch-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101626-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: असंतुलित होकर मशीन-ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलटे, 10 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: असंतुलित होकर मशीन-ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलटे, 10 मजदूर घायल
Sun, 01 Jun 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:16 AM IST
सार
मजदूर लिंटर डालकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे जिरौली हीरा सिंह बिजली घर के पास चलते हुए ट्रैक्टर के पीछे बंधी मशीन का कोई पार्ट टूट गया। जिससे असंतुलित होकर मशीन व ट्रैक्टर दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव जिरौली हीरा सिंह के पास 31 मई की रात सिकंदराराऊ से लिंटर डालकर घर लौट रहे मजदूरों का ट्रैक्टर व मशीन सड़क किनारे खाई में पलट गए। जिसके नीचे दबने से दस मजदूर घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों ने मशीन के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस एवं पुलिस को बुलाया। करीब आधा घंटे तक न पीआरबी पहुंची और न एंबुलेंस। इससे ग्रामीण भड़क गए। इधर-उधर फोन करने के बाद ट्रामा सेंटर से एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि थाना गंगीरी के गांव उटासानी निवासी सतेंद्र सिंह, भूरा, दुर्गेश, नाहर सिंह, पप्पू, रामभरोसे, दुष्यंत, सूरज व चंद्र ने बताया है कि 31 मई को वे सिकंदराराऊ में एक लिंटर डालकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी बीच रात समय करीब सवा नौ बजे जिरौली हीरा सिंह बिजली घर के पास चलते हुए ट्रैक्टर के पीछे बंधी मशीन का कोई पार्ट टूट गया। जिससे असंतुलित होकर मशीन व ट्रैक्टर दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए।
विज्ञापन
सभी मजदूर ट्रैक्टर व मशीन के नीचे दबकर घायल हो गए। हादसा होते ही तमाम ग्रामीणों ने पलटे ट्रैक्टर और मशीन को उठाकर नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। इसमें दो मजदूर राजेंद्र पुत्र चौब सिंह व संजय पुत्र नंदकिशोर की हालत गंभीर थी। ग्रामीण बलबीर सिंह, भोला सिंह एवं योगेश ने बताया है कि सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर आई तब तक घायल सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे।
विज्ञापन