फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor trolley overturned due to canter collision, driver died

Aligarh News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned due to canter collision, driver died
मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर बेरमगंज गांव के रास्ते के समीप ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक के पिता ने अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन





30 वर्षीय एदल पुत्र रन सिंह अपने साथी भागमल पुत्र हरी सिंह निवासी राघवगढ़ी थाना टप्पल के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में बाजना थाना सुरीर से ईंट लादकर जेवर जा रहे थे। बेरमगंज गांव के रास्ते के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे सड़क किनारे गड्डे में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और एदल सिंह उसके नीचे दब गए, जबकि साथ बैठे भागमल पुत्र हरी सिंह ट्रैक्टर से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों घायल हो गया।
विज्ञापन




सूचना पर चौकी प्रभारी कपिल सोलंकी मौके पर पहुंच गए। राहगीर व जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकलवाया। दोनों घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर एदल सिंह को जेवर के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह दो बहनों के बीच अकेले थे। चौकी प्रभारी कपिल सोलंकी ने बताया कि मृतक के पिता रन सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed