{"_id":"654d37a2d807fadca90be8b5","slug":"tractor-crushed-bike-rider-one-dies-one-injured-aligarh-news-c-112-1-sali1002-430-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत-एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत-एक घायल
विज्ञापन
मृतक गंगा सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
कस्बा के अतरौली रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के पास ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
जनपद कासगंज के गांव नगला कलुआ निवासी 27 वर्षीय गंगा सिंह पुत्र सोपाली अपने रिश्ते के भाई राजकुमार पुत्र भूदेव के साथ गांव मढ़ौली अतरौली निवासी अपनी बहन के यहां रात्रि लगभग आठ बजे बाइक से जा रहे थे। रास्ते में छर्रा के अतरौली रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गंगा सिंह की मौके पर मौत हो गई और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, ट्रैक्टर चालक भाग गया। संवाद