टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टीआर कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज दूसरे और उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे।
चैंपियनशिप में एचबी इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज और मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में संदीप सागर, रिचा कश्यप, निशा सिंह, कंची वार्ष्णेय, आयुषी, कसक, तानिया, आशीष, शौर्य, पायल ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव दिग्विजय सिंह, जिला क्रीड़ा सह सचिव डॉ. चंद्रभान मिश्रा, योगेश मिश्रा, विजय कुमार वार्ष्णेय, यतनेश बिहारी सागर, रूपा मौर्या, सविता शर्मा आदि मौजूद रही। ब्यूरो