फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Took a photo of a woman at a dhaba, beat up her husband

ढाबे पर महिला का फोटो खींचा, पति को पीटा

Mon, 23 May 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Took a photo of a woman at a dhaba, beat up her husband
सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड के एक ढाबे पर रविवार रात पति संग खाना खा रही महिला का फोटो खींचने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। विरोध पर मनचलों ने पति को पीट दिया और तमंचे से फायरिंग कर भाग गए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार, सासनी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दंपती शनिवार रात ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। वहां पर दो युवक भी खाना खा रहे थे। उन्होंने बैठे बैठे महिला के फोटो खींच लिए। यह देख महिला ने अपने पति को बताया तो पति ने इसका विरोध किया। बस इसी बात पर विवाद हो गया और आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए हमला कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के अनुसार आरोपियों की पहचान पंचनगरी के सोनू उर्फ सुमित यादव व धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed