फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tomorrow Heavy vehicle will not enter the border of Aligarh

अलीगढ़ः कल जिले की सीमा में नहीं घुसेगा कोई भारी वाहन

Fri, 17 Sep 2021 08:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow Heavy vehicle will not enter the border of  Aligarh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। कल यानी 14 सितंबर को अलीगढ़ जिले की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश न होने पाए, इस तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। पड़ोसी जनपद बुलंदशहर, कासगंज, हाथरस व मथुरा के अधिकारियों से समन्वय कर ये इंतजाम किए गए हैं। शहर के अंदर कुछ मार्गों पर रैली में जाने वाले वाहनों के अलावा अन्य तरह के सभी वाहन प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर एसपी यातायात सतीश चंद्र ने एडवाइजरी जारी कर दी है और बताया है कि यह व्यवस्था मंगलवार की सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

ये रहेगा डायवर्जन--
- खैर/टप्पल की ओर से आने वाले भारी वाहन गौतम चौराहे से डायवर्ट होंगे।
- एटा/कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन नानऊ से हाथरस को जाएंगे।
- दिल्ली/गभाना की ओर से आने वाले भारी सोमना से खैर, हाथरस की ओर निकलेंगे।
- आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहन वन-चेतना केंद्र से इगलास की ओर डायवर्ट होंगे।
- आगरा से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन सासनी से नानऊ होकर निकलेंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहन इगलास से हाथरस व खैर की ओर डायवर्ट हाेंगे।
- नरौरा/रामघाट की ओर से आने वाले भारी वाहन अतरौली से छर्रा/गंगीरी को डायवर्ट किए जाएंगे।
- डिबाई/बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहन कासिमपुर से हरदुआगंज को डायवर्ट होंगे।
नगर क्षेत्र में ये रहेगा डायवर्जन-
- बौनेर तिराहे से एटा चुंगी चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- महेशपुर फाटक की तरफ से क्वार्सी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कमालपुर की तरफ से एटा चुंगी तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अतरौली/हरदुआगंज की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- नादापुल से खेरेश्वर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गांधीपार्क बस अड्डे से एटा चुंगी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नोट:- कार्यक्रम/जनसभा में शामिल होने के लिए जाने वाले वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed