फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today is the last day to make the roads pothole free

अलीगढ़ः सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आज आखिरी दिन

Tue, 30 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to make the roads pothole free
नगर निगम द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चल रहे अभियान का नगर आयुक्त गौरांग राठी ने निरीक्षण किया। शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा का आज आखिरी दिन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन द्वारा 30 नवंबर 2021 तक शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया गया था। आज आखिरी दिन है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सोमवार को गड्ढामुक्त अभियान के तहत पैच वर्क का निरीक्षण किया। तस्वीर महल, मसूदाबाद, जीटी रोड, गूलर रोड, शमशाद मार्केट के साथ-साथ फिरदौस नगर पुल पर कराए जा रहे पैच वर्क को अपने सामने करवाया। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को 30 नवंबर तक नगरीय क्षेत्र के सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। पैच वर्क में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी और तारकोल की गुणवत्ता को भी चेक किया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि रोड डायरेक्टरी के आधार पर नगरीय क्षेत्र में मार्गों की कुल संख्या 18696 है। गड्ढामुक्ति के लिए लक्ष्य 43.224 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नगर निगम द्वारा 41.242 किलोमीटर गड्ढा मुक्त सड़क का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed