फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today is Karvachauth, Women's preparations complete

सजना के लिए सजने की तैयारियां पूरी, करवाचौथ का व्रत है आज

Wed, 04 Nov 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today is Karvachauth,  Women's preparations complete
रेलवे रोड़ स्थित दुकान में चूड़ियां पसंद करती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
सजना है मुझे, सजना के लिए.. जरा उलझी लटें संवार दूं, हर अंग का रंग निखार लूं... यूं तो यह गाना काफी पुराना है, लेकिन इस गाने के मायने करवाचौथ पर महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। यही कारण है कि मंगलवार को शहर के बाजारों में सजना के लिए सजने की तैयारियां सुहागिनों ने जमकर की।
विज्ञापन

आज (बुधवार) करवाचौथ का व्रत है, इसीलिए एक दिन पहले मंगलवार को रेलवे रोड और इससे जुड़े बाजारों में सर्वाधिक भीड़ रही। इसके अलावा शहर के रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव, जीटी रोड, आगरा रोड, सेंटर प्वाइंट के बाजारों में भी देर शाम तक महिलाएं खरीदारी करती रहीं। महिलाओं ने करवा, चीनी के करवा, कैलेंडर, मेहंदी, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान भी खरीदा। वहीं, भीड़ के चलते ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं ने अपनी बारी का इंतजार भी किया।
विज्ञापन

रेडीमेड मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड
बाजार में रेडीमेड मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड इस बार खूब दिख रहा है। वर्किंग लेडीज के अलावा हाउस वाइफ भी अपने हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। कलरफुल मेहंदी और स्टीकर मेहंदी भी कई महिलाओं ने लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट, गिफ्ट और ब्यूटीपार्लर में घंटों का इतंजार
मंगलवार को शहर के ब्यूटीपार्लरों में काफी भीड़ हुई। इसके चलते कई महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। फेशियल, कटिंग, थ्रेडिंग, आइब्रो की सेटिंग अधिकतर महिलाओं ने करवाई। गिफ्ट गैलरियों में लेडीज पर्स, कपल्स स्टैचू, ग्रीटिंग कार्ड आदि की खरीदारी करते हुए पुरुष भी दिखाई दिए। महिलाओं ने हेयर स्पा से लेकर हाथों की चमक तक के लिए मेडीक्योर कराया। वीएलसीसी की मैनेजर नूपुर चौधरी व एनएस-4 सैलून मैट्रिक्स की मैनेजर मंजू मित्तल ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। नवविवाहिताओं ने नए ट्रेंड को पसंद किया है।

साड़ियों की विभिन्न वैरायटी की हुई बिक्री
करवाचौथ पर आकर्षक साड़ी पहनने का काफी चलन है। शहर के बाजारों में मंगलार को वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न दोनों परिधानों की डिमांड रही। कुर्ती, प्लाजो, डिजाइनर सूट, हल्के लांचे, रेडी टू वीयर साड़ी, सिल्क साड़ी, हल्की बॉर्डर अथवा कढ़ाई वाली साड़ी भी काफी पसंद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed