फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tired of domestic dispute, young man hanged himself

Aligarh News: घरेलू कलह से तंग आकर फंदे पर लटका युवक

Wed, 01 May 2024 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 01 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, young man hanged himself
आशू का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
मंगलवार की सुबह गांव महमूदपुर में शौच के बहाने घर से निकले युवक ने गांव के निकट पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। लोगों की नजर पड़ी तो परिवार सहित पुलिस को खबर दी। थाना पुलिस के अनुसार घरेलू कलह से ऊबकर युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन




मृतक के भाई पवन पुत्र हरनारायण सिंह के अनुसार छठवें नंबर का भाई आशू (25) मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। सोमवार शाम उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। इस पर भाइयों ने आशू को डांटकर झगड़ा शांत करा दिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे शौच के लिए जंगल जाने की बात कहकर आशू घर से निकला। गांव के निकट राजकुमार सिंह के खेत के किनारे लगे आम के पेड़ से कपड़े का फंदा बनाकर लटक गया।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य संकलित कराए। पवन के अनुसार उनका भाई पहले भी मरने की धमकी देता रहता था। उसके एक साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed