Exam: परीक्षा में तनाव से रहें दूर, डॉक्टर से लें निशुल्क सलाह, बच्चों और अभिभावकों को ये है खास टिप्स
आगामी यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को देखते हुए के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मेहरोत्रा ने छात्रों के लिए निशुल्क हेल्पलाइन शुरू की है। जो बच्चों को तनाव मुक्त होने में उनकी सहायता के साथ परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मददगार बनेगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अगर किसी बात या संशय को लेकर उन्हें डर है तो वह डॉक्टर से निशुल्क सलाह ले सकते हैं।
विस्तार
यूपी एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर आ चुकी हैं। सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी व यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से होने जा रही हैं। जैसे-जैसे परीक्षा के दिन पास आ रहे हैं, छात्रों का तनाव भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मेहरोत्रा ने छात्रों के लिए निशुल्क हेल्पलाइन शुरू की है। जो बच्चों को तनाव मुक्त होने में उनकी सहायता के साथ परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मददगार बनेगी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अगर किसी बात या संशय को लेकर उन्हें डर है तो वह डॉक्टर से निशुल्क सलाह ले सकते हैं। किलकारी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विकास मेहरोत्रा बताते हैं कि परीक्षा में जुटे किशोर अक्सर तनाव में आ जाते हैं। देर रात तक पढ़ाई करते हैं। 12वीं के छात्रों पर इंजीनियरिंग व मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा पास करने की भी उम्मीदें टिकी रहती हैं। इस तनाव भरे दौर से गुजरने के लिए डॉ. विकास मेहरोत्रा ने एक निशुल्क हेल्पलाइन शुरू की है। इस नंबर पर 9837064147 पर कॉल कर या किलकारी हॉस्पिटल में जाकर अभिभावक या बच्चे निशुल्क परामर्श ले सकते हैं।
बच्चों के लिए टिप्स
- परीक्षा की टेंशन न लें, खुद पर भरोसा रखें।
- पढ़ाई का एक टाइम टेबल बनाएं। कठिन चीजों को अलग कर लें।
- सात-आठ घंटे की नींद जरूरी है। जिससे याददाश्त को बढ़ावा मिलेगा।
- चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक व तले भोजन से बचें।
- प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट लें।
- तनाव कम करने को योग करें व लाइट म्यूजिक सुनें।
अभिभावक ध्यान दें
- बच्चों की बात सुनें और मित्र जैसा व्यवहार रखें।
- बच्चों को संतुलित आहार दें।
- तनाव वाली बातों से हटकर उन्हें प्रोत्साहित करें।