फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   time of Holika Dahan

Holika Dahan: आज अलीगढ़ में 2765 स्थानों पर होगा जलेगी होली, यह है होलिका दहन का शुभ समय

Thu, 13 Mar 2025 08:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 08:09 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य पं.हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस बार भी होलिका दहन पर भद्रा का साया देखने को मिल रहा है। 13 मार्च को सुबह 10.35 बजे से भद्रा प्रारंभ होकर रात्रि 11:29 रहेगी, इसलिए होलिका दहन रात्रि 11:29 के उपरांत ही फलदायी माना जाएगा।

विज्ञापन
time of Holika Dahan
होलिका दहन 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में 2765 स्थानों पर 13 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच होलिका दहन होगा। इनमें शहर के 968 व देहात के 1797 स्थान शामिल हैं। शहर व देहात के 67 स्थानों को अतिसंवेदनशील व 105 स्थानों को संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर ज्यादा सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं.हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को प्रातः 10:35 बजे से आरंभ होकर अगले दिन 14 मार्च को दोपहर 12:24 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष बाद इस बार होली पर्व पर मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनने के कारण विशेष बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण एवं त्रिग्रही योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। होलिका दहन पर सूर्य, बुध और शनि की कुंभ राशि में युति बन रही है।
विज्ञापन


शूल योग और 13 मार्च का दिन इस पर्व को और भी विशिष्ट बना रहे हैं। तीन ग्रहों की विशेष युति बनने से इस बार होलिका दहन की रात्रि यानि सिद्ध रात्रि मंत्र, यंत्र और तंत्र साधना के लिए भी अत्यंत प्रभावशाली रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी होलिका दहन पर भद्रा का साया देखने को मिल रहा है। 13 मार्च को सुबह 10.35 बजे से भद्रा प्रारंभ होकर रात्रि 11:29 रहेगी, इसलिए होलिका दहन रात्रि 11:29 के उपरांत ही फलदायी माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed