युवा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 25 स्वर्ण पदक जीतकर टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि भारत संस्कृत परिषद विहिप नई दिल्ली के मुनीश कुमार, एसोसिएशन की संरक्षिका पूर्व मेयर शकुंतला भारती, महासचिव मनोज अग्रवाल राजस्थान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दूसरे स्थान पर सिंगसन ताइक्वांडो स्कूल, ईटीए एकेडमी, तीसरे स्थान पर बूटा एकेडमी रही। इस अवसर पर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष दीप्ति सिंह, महासचिव प्रमेश अग्रवाल, टेक्नीशियन डायरेक्टर संदीप सागर, आयोजक रिचा कश्यप, सह संयोजक प्रांशु अग्रवाल, मेहुल अग्रवाल, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरवीर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. इंदु सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।