फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tiger was my son, I can proudly say that I am the martyr's mother.

Aligarh News: टाइगर था मेरा बेटा, सीना तानकर बोल सकती हूं शहीद की मां हूं

Sun, 26 Nov 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2023 01:27 AM IST
सार

मां ने अपने बेटा का एक किस्सा बताया कि सचिन 10वीं में पढ़ता था। 26 जनवरी का स्कूल में कार्यक्रम था, उसे फौजी बनना था। कार्यक्रम में फौजी बनने के लिए ड्रेस चाहिए थी। घर आकर बेटा ने ड्रेस के लिए जिद की उसके पिता ने तुरंत छह किमी दूर बाजार जाकर ड्रेस लाकर दी।

विज्ञापन
Tiger was my son, I can proudly say that I am the martyr's mother.
बलिदानी सचिन को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे भाजपा विधायक ठा. जयवीर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बलिदानी शहीद की मां भगवती देवी बेटे के जाने से सदमे में हैं। 25 नवंबर को वह जमीन पर कपड़ा बिछाए बैठी थी। बेटे को याद करती हुई वह कहती हैं मेरा बेटा टाइगर था। अक्सर फोन पर वह कहता था कि मां मेरा हौसला बढ़ाया करो, डराया मत करो, मैंने देश के लिए मर मिटने की कसम खाई है। अब मैं सीना तानकर बोल सकती हूं कि शहीद की मां हूं।

विज्ञापन


वह कहती हैं जब बेटा का कॉल आता तो माताश्री राम राम करता था। अपनी बात बताता था। मैं भी दिल खोलकर बोलती थी बेटा तू मेरा भगत सिंह है। डटकर आतंकियों का सामना करना। मुझे अपने बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन


मां ने अपने बेटा का एक किस्सा बताया कि सचिन 10वीं में पढ़ता था। 26 जनवरी का स्कूल में कार्यक्रम था, उसे फौजी बनना था। कार्यक्रम में फौजी बनने के लिए ड्रेस चाहिए थी। घर आकर बेटा ने ड्रेस के लिए जिद की उसके पिता ने तुरंत छह किमी दूर बाजार जाकर ड्रेस लाकर दी। मां ने बताया कि जब भी मैं आवाज लगाती टाइगर तो तुरंत दौड़ा चला आता था। इतना कहकर वह जोर-जोर से रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed