{"_id":"61e468854f368f11f805cf13","slug":"ticket-to-viresh-from-atrauli-clear-the-way-for-lakshmi-in-chhara-waiting-in-coal-aligarh-news-ali2832370132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में रार... अतरौली से वीरेश को टिकट, छर्रा में लक्ष्मी का रास्ता साफ, कोल में इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में रार... अतरौली से वीरेश को टिकट, छर्रा में लक्ष्मी का रास्ता साफ, कोल में इंतजार
विज्ञापन
लक्ष्मी धनगर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
पहले चरण का चुनाव है और टिकट वितरण के मामले में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा पीछे भी है। हर बार की तरह इसी दल में सबसे ज्यादा खींचतान भी दिखाई दे रही है। शहर से जफर आलम के बाद अब रविवार को अतरौली से पूर्व विधायक वीरेश यादव को अधिकृत प्रत्याशी तय करते हुए उन्हें फार्म×बी दे दिया गया है। मगर कोल व छर्रा पर अभी फार्म बी नहीं जारी किए गए हैं।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि छर्रा पर महिला प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर का रास्ता लगभग साफ है। इसी तरह कोल पर अभी इंतजार है, मगर अज्जू के नाम पर ही मुहर लगने के संकेत हैं। यह खबर जिले में आते ही छर्रा के प्रबल दावेदार पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया है और जगह-जगह लक्ष्मी धनगर के पुतले फूंके जा रहे हैं।
पार्टी ने अब तक शहर से जफर आलम को फार्म बी दिया था। वहीं रविवार को अतरौली सीट से पूर्व विधायक व पार्टी के ही दिग्गज यादव नेता वीरेश यादव को फिर से टिकट दिया है। उन्हें फार्म बी भी दे दिया गया है। इस तरह समाजवादी पार्टी से अभी तक दो अधिकृत प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। अभी दो सीटों पर तस्वीर साफ नहीं है। कोल पर दो दिन पहले घोषित किए गए सलमान शाहिद व पूर्व प्रत्याशी अज्जू इशहाक के बीच पार्टी अभी मंथन कर रही है। इसी तरह छर्रा पर महिला दावेदार लक्ष्मी धनगर व पूर्व विधायक दो बार से लगातार प्रत्याशी ठा.राकेश सिंह के बीच कश्मकश है। हालांकि लखनऊ में मौजूद पार्टी सूत्रों ने बताया कि छर्रा पर लक्ष्मी धनगर को चुनाव लड़ने के लिए पार्टी अध्यक्ष ने इशारा करते हुए उन्हें फार्म बी जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। संकेत हैं कि सोमवार सुबह फार्म बी लक्ष्मी को जारी कर दिया जाएगा। खुद दबी जुबां से पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इसी तरह कोल पर अज्जू को चुनाव लड़ने का इशारा किया गया है। अज्जू के सभी प्रपत्र तैयार हो गए हैं। मगर अभी छर्रा के लिए ठा.राकेश सिंह व कोल के लिए सलमान शाहिद अपना-अपना प्रयास जारी रखे हैं और अपने अपने स्तर से जो भी उनकी सियासी सिफारिशें हैं, उनका प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
-अभी तक हमारी पार्टी से शहर के बाद अतरौली पर फार्म बी जारी हुआ है। शहर से जफर आलम पहले से घोषित हैं, जबकि अतरौली पर रविवार को पूर्व विधायक वीरेश यादव अधिकृत प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। बाकी छर्रा व कोल पर अभी मंथन जारी है। छर्रा में लक्ष्मी धनगर व राकेश सिंह के बीच नाम फाइनल होना है। इसी तरह कोल पर अज्जू इशहाक व सलमान शाहिद का नाम है। सोमवार सुबह तक तस्वीर साफ हो जाएगी।-गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष सपा
राकेश सिंह को टिकट न मिलने पर रोए कार्यकर्ता, पुतले फूंके
बेशक अभी हाईकमान स्तर से छर्रा सीट पर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई। मगर अंदरखाने लक्ष्मी धनगर को टिकट के इशारे की खबर क्षेत्र में फैल गई है। देर शाम खबर आने के बाद छर्रा क्षेत्र में राकेश सिंह समर्थक सपा कार्यकर्ता लक्ष्मी धनगर के विरोध में उतर आए। जगह-जगह पुतले फूंके गए और कई जगह राकेश समर्थक फूट फूटकर रोये। धनीपुर क्षेत्र के अलावा जलाली, कौड़िया, नानऊ, माली नगला, विजयगढ़ एक दर्जन से अधिक गांवों से यह खबरें आई हैं कि लक्ष्मी धनगर के पुतले फूंके गए हैं। लक्ष्मी धनगर के मायके कुरैला और ससुराल हैदरनगर में भी पुतले फूंके गए।
इन लोगों का साफ कहना है कि पांच साल विधायक रहे ठाकुर नेता की टिकट काटकर सपा ने ठाकुर बाहुल्य सीट पर गलत किया है। यह सही है कि इस सीट पर धनगर हैं, मगर उनकी संख्या ठाकुरों से बेहद कम है। धनगर संख्या बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई है। हालांकि इसे लेकर देर रात तक लक्ष्मी धनगर से बातचीत का प्रयास किया गया। मगर काफी प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। इतना पता चला कि वे लखनऊ में ही मौजूद हैं। इसी तरह राकेश सिंह से भी बातचीत का प्रयास किया। मगर उनसे भी संपर्क नहीं हो सका। वे भी लखनऊ में मौजूद बताए गए हैं।
वीरेश पर फिर जताया पार्टी ने भरोसा
छर्रा और अतरौली के खादर क्षेत्र के दिग्गज यादव नेता बाबू सिंह यादव के पुत्र व चार बार के पूर्व विधायक वीरेश यादव पर अतरौली सीट के लिए पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। हालांकि इस सीट पर वीरेश के सामने मौजूदा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, डीआर यादव आदि ने दावेदारी कर रखी थी। मगर स्व.कल्याण सिंह की पैतृक सीट पर उनके मंत्री पौत के सामने पार्टी ने पूर्व विधायक वीरेश को टिकट दिया है।
लंबे समय से सक्रिय थे पूर्व प्रमुख तेजवीर व आदित्य जुनूनी
लखनऊ में पार्टी कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाले सपा कार्यकर्ता ठाकुर आदित्य जुनूनी और उनके करीबी धनीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा.तेजवीर सिंह छर्रा सीट से लंबे समय से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। वे दोनों ही लंबे समय से छर्रा क्षेत्र में सक्रिय थे। मगर छर्रा सीट पर इस बार पार्टी ने महिला धनगर प्रत्याशी को मौका दिया है।

सपा अतरौली से प्रत्याशी पूर्व विधायक वीरेश यादव ।- फोटो : CITY OFFICE

सपा नेत्री लक्ष्मी धनगर।- फोटो : CITY OFFICE