{"_id":"63de830d68ea7e3a2f34a728","slug":"ticket-payment-through-upi-paytm-google-pay-phone-pay-bhim-app-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बसों में फुटकर पैसों की चिकचिक खत्म, डिजिटल हो सकेगा टिकट का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बसों में फुटकर पैसों की चिकचिक खत्म, डिजिटल हो सकेगा टिकट का भुगतान
Sat, 04 Feb 2023 09:38 PM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 09:38 PM IST
सार
परिवहन विभाग ने टिकट मूल्य भुगतान के लिए क्यूआर कोड आधारित यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा दी है। यात्री किसी भी यूपीआई एप-पेटीएम, गूगल-पे, फोन-पे, भीम एप आदि के जरिए टिकट ले सकेगें।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज के बस ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर अब और भी सुगम होगा। मुसाफिर डिजिटल माध्यम से टिकट का भुगतान कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने टिकट मूल्य भुगतान के लिए क्यूआर कोड आधारित यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा दी है। यात्री किसी भी यूपीआई एप-पेटीएम, गूगल-पे, फोन-पे, भीम एप आदि के जरिए टिकट ले सकेगें।
विज्ञापन
बसों में एंड्रॉयड आधारित आधुनिक टिकटिंग मशीनें परिचालकों को उपलब्ध कराईं गई हैं। मशीनों में यूपीआई विकल्प उपलब्ध है, जिसका प्रयोग करने पर टिकटिंग मशीन की स्क्रीन पर एक डायनमिक क्यूआर कोड डिस्प्ले होता है। यात्री अपने मोबाइल फोन की पेमेंट एप के माध्यम से इस कोड को स्कैन कर भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि इस सुविधा से बस परिचालकों को भी यूपीआई माध्यम का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यूपीआई के माध्यम से अधिक किराया लेने वाले परिचालकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे डिजीटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा, फुटकर पैसों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन