{"_id":"5c7965e1bdec22736c04dbda","slug":"thugs-looted-jewelery-worth-millions-of-rupees-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के दंपती से लाखों के जेवर ठगे, झांसा देकर गाड़ी में बिठाया, उसके बाद जेवर उतरवा लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के दंपती से लाखों के जेवर ठगे, झांसा देकर गाड़ी में बिठाया, उसके बाद जेवर उतरवा लिए
Fri, 01 Mar 2019 11:12 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन जाने वाले मोड़ पर शुक्रवार को ठगों ने एक दंपती से वाहन में बिठाने के बहाने लाखों रुपये कीमत के जेवर ठग लिए। पीड़ित दंपती नगर में एक आयोजन में भाग लेकर घर लौट रहे थे। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मथुरा के टैंटी गांव निवासी निरंजन लाल अपनी पत्नी राधारानी के साथ नगर के मोहल्ला बारहसैनी में मंगलवार को एक समारोह में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम में भाग लेकर वे बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
जीटी रोड से स्टेशन की तरफ मोड़ पर दो युवक आए और कहने लगे कि ट्रेन में बहुत भीड़ है। उनकी गाड़ी एलआईसी कार्यालय के पास खड़ी है। उसमें बैठकर चलो। पति-पत्नी जाने को राजी हो गए तो ठगों ने कहा कि उनकी गाड़ी नोट लाने ले जाने का काम करती है। आगे जाकर पुलिस चेकिंग करेगी, इसलिए आप दोनों अपना सोने के जेवर उताकर लिफाफे में रख लो।
विज्ञापन
युवकों ने दोनों को लिफाफा दे दिया। राधारानी ने अपने गले से पांच तोले को सोने का पैंडल, हाथ के कड़े, दो अंगूठी और पति ने अपनी वजनी सोने की दो अंगूठी उतारकर लिफाफे में रख ली। युवकों ने लिफाफे को टेप लगाकर सील कर दिया। जैसे ही दोनों पति-पत्नी उतरे, ठगों ने लिफाफा बदल दिया। इसके बाद ठग रफूचक्कर हो गए।
लुटे-पिटे पति-पत्नी कोतवाली गए। पहले तो उन्हें यह कहकर टरका दिया गया कि गलती तो उनकी है। वह क्या कर सकते हैं। बाद में पीड़ितों ने सिफारिश लगवाई। तब कहीं जाकर उनकी तहरीर ली गई। बता दें कि कई माह पूर्व दूसरे की गाड़ी को अपनी बताकर सवारी बिठाने की कहकर गांव पोरा निवासी पति पत्नी से ठग हजारों रुपये और जेवर ठगकर ले गए थे।