फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three train got coal in two days, 500 MW power generation continue

अलीगढ़ः दो दिन में तीन मालगाड़ी कोयला मिला, 500 मेगावाट बिजली उत्पादन जारी

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three train got coal in two days, 500 MW power generation continue
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन जारी है। पॉवर हाउस को बीते दो दिन में तीन मालगाड़ी कोयला मिला है, जिससे दो यूनिटों में बिजली उत्पादन हो पा रहा है। पॉवर हाउस के महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे कोयले की आपूर्ति सामान्य हो रही है। उत्पादन भी सामान्य हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों में यह प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्पादन करने लगेगा। इसका पूरा प्रयास जारी है।
विज्ञापन

अक्तूबर की शुरुआत में कोयले की आपूर्ति लड़खड़ाने के बाद से उत्पादन प्रभावित हो गया था। इसकी वजह से केवल एक यूनिट में ही 250 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। आपूर्ति सामान्य होने पर दो यूनिटों में उत्पादन शुरू करा दिया गया है। अब तीसरी यूनिट में उत्पादन कराने की तैयारी हो रही है। जिससे पॉवर हाउस 620 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। वहीं नवंबर में नई बनी 660 मेगावाट यूनिट में भी उत्पादन की तैयारी हो रही है। सभी चार यूनिटों के चलने पर पावर हाउस में 1280 मेगावाट का उत्पादन होने लगेगा। जिससे अलीगढ़ से बेहतर उत्पादन होने लगेगा। हरदुआगंज स्टेशन के एसएस ने बताया कि मंगलवार और बुधवार के बीच तीन मालगाड़ी कोयला पॉवर हाउस को भेजा गया है। अब कोयले की आपूर्ति सामान्य की ओर लौट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed