{"_id":"690a62f7b6d14210150bdd51","slug":"three-time-unsuccessful-deled-candidates-will-get-another-chance-aligarh-news-c-56-1-hts1003-139799-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन बार असफल डीएलएड परीक्षार्थियों को मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन बार असफल डीएलएड परीक्षार्थियों को मिलेगा एक और मौका
Wed, 05 Nov 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) परीक्षा में लगातार तीन बार असफल हो चुके परीक्षार्थियों को अब एक और अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। शासन स्तर पर इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है और विभागीय सूत्रों के अनुसार जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किए जा सकते हैं।
जिला स्तर पर परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से भी इस संभावना के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि आदेश जारी होते ही नवंबर माह के अंत तक परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थी अपने विषयों की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों में इस निर्णय की संभावना से उत्साह देखा जा रहा है। कई छात्र-छात्राओं का कहना है कि विभिन्न कारणों से वे पहले तीन प्रयासों में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके थे, लेकिन अब उन्हें एक बार फिर सफलता पाने का मौका मिल सकेगा। डायट प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि शासन का उद्देश्य है कि किसी भी अभ्यर्थी का भविष्य न लटके। उम्मीद की जा रही है नवंबर माह में परीक्षा के लिए आदेश आ सकते हैं।