फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three quarters of an hour of the Collectorate gate drivers put off education

शिक्षा प्रेरकों ने पौन घंटे बंद रखा कलेक्ट्रेट का गेट

Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three quarters of an hour of the Collectorate gate drivers put off education
शिक्षा प्रेरकों ने पौन घंटे बंद रखा कलेक्ट्रेट का गेट - फोटो : Rupesh
तीन साल का अवशेष मानदेय समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षा प्रेरकों के तेवर सोमवार को उग्र हो गए।  उन्होंने दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब अचानक कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर डाला। दोपहर 12.30 बजे से पौन घंटे तक रही गेट बंदी के दौरान शिक्षा प्रेरक गेट के सामने  बैठे रहे।  
विज्ञापन

मौके पर आए एसीएम प्रथम की पहल पर बीएसए द्वारा भेजी गई पूर्णकालिक साक्षरता अधिकारी नीलम शर्मा से वार्ता की, लेकिन कोई सहमति न बनने पर प्रेरकों ने आंदोलन जारी रखा। जिलाध्यक्ष ठा. हेमेंद्रवीर सिंह ने प्रशासन को मांगे पूरी करने के लिए छह अक्टूबर तक का समय देते हुए ऐलान किया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो सात अक्टूबर को सुबह दस से शाम पांच बजे तक कलेक्ट्रेट गेट पर ताला डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मेंद्र गर्ग एवं गीता कौशिक ने कहा कि प्रेरकों का मानदेय दो हजार से 16 हजार रुपये प्रति माह किया जाए, नियमितीकरण किया जाए, योग्यताधारी प्रेरकों को शिक्षक भर्तियों में प्राथमिकता दी जाए और उन्हें केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इस मौके पर संतोष कमल, दिवाकर शर्मा, अनिल शर्मा,  सत्यवीर यादव, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed