फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three people including child died in road accidents

सड़क हादसों में मासूम सहित तीन लोगों की मौत

Thu, 11 Aug 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three people including child died in road accidents
धर्मेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : GABHANA
गभाना में सोमना-खैर मार्ग पर हीरापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव देवपुर के रहने वाले धर्म सिंह का 24 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र सिंह गांव के ही 55 वर्षीय जवाहर लाल के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार शाम वीरपुरा गया था। वहां से लौटते समय हीरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन, पुलिस व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन

अतरौली में बाइकों की भिड़ंत में मासूम की मौत
अतरौली के गांव कासिमपुर के निकट रजवाहे पर बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला बुलंदशहर के थाना राजघाट के गांव बदरपुर निवासी धीरज सिंह अपनी पत्नी और एक साल के बेटे उमेश के साथ बाइक से अतरौली से अपने गांव जा रहे थे। तभी कासिमपुर के निकट बंबा पर सामने से आ रही बाइक की उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे उमेश की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed