{"_id":"59f0e9944f1c1b87698b78f1","slug":"three-killed-in-tractor-trolley-and-tempo-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉला और टेंपो की भिड़ंत में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉला और टेंपो की भिड़ंत में तीन की मौत
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
घायलों को उपचार दिलाते परिजन व चिकित्साकर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधू आश्रम के पास सुबह ट्रैक्टर ट्रॉला और टेंपो की भिड़ंत में घायल तीन लोगों की मौत उपचार के दौरान हो गई। हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हुए। घायलों का इलाज अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों में एक अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ जा रहा था। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
बुधवार सुबह करीब साढे़ दस बजे अतरौली की तरफ तीव्र गति से जा रहे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉला ने सामने से आ रहे छोटा हाथी टेंपो को बुरी तरह से रौंद दिया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा और इसमें सवार करीब दो दर्जन सवारियों में चीखपुकार मच गई। भिड़ंत की तेज आवाज व घायलों की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों व राहगीरों ने टेंपो से सवारियों को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंचे हरदुआगंज थानाध्यक्ष ने एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया। इसके बाद हरदुआगंज व अतरौली से पहुंचीं एंबुलेंसों के जरिये घायलों को हरदुआगंज सीएचसी भेजा गया। जहां से कुछ घायलों को दीन दयाल अस्पताल व कुछ को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान जवां क्षेत्र के तालिबनगर गांव के विष्णु (25), अतरौली क्षेत्र के गांव नहल निवासी सुखवीर (60) पुत्र तेज सिंह और जीतू (32) पुत्र प्रहलाद निवासी नरौना की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सुखवीर के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन की हरदुआगंज क्षेत्र के गांव इब्राहिमाबाद में मौत हो गई थी।
उनका बुधवार को अंतिम संस्कार था, जिसमें शामिल होने के लिए सुखवीर अपने परिजनों के साथ टेंपो में सवार होकर जा रहा था। सूचना मिलने पर सीओ अतरौली सुरेश कुमार मलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली ।
राजवती पत्नी प्रेम सिंह, कल्याणपुर रानी
चंद्रवती पत्नी योगेश, कल्याणपुर रानी
विजय सिंह पुत्र प्यारेलाल, तालिबनगर बड़ा नगला
दिनेश पुत्र हरी सिंह, अरनी बरला
लालाराम पुत्र गंगाराम, तालिबनगर
ओमवती पत्नी ग्वाली मरहावल नगरिया
मानकौर पत्नी जागन सिंह, खुशहालगढ़ी
योगेश पुत्र राजेंद्र सिंह, कल्याणपुर रानी
पूनम पत्नी बंटी सिंह, कल्याणपुर रानी
गुलाब सिंह पुत्र नौरंगीलाल, नहल अतरौली
खेमसिंह पुत्र गंगाराम, कल्याणपुर रानी
विशाल पुत्र सुरजीत, छलेसपुर
करतार पुत्र जयप्रकाश, नरौना अमापुर
विनेश पुत्र शंकरपाल, छलेसर
कश्मीरी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह, चौमुहा