फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three killed and many injured due to over turn Loader people coming from doing Funerals

अलीगढ़ में भीषण हादसा: अंत्येष्टि कर लौट रहे लोगों का टैंपो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन की मौत, 15 घायल

Sat, 06 Mar 2021 12:25 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
three killed and many injured due to over turn Loader people coming from doing Funerals
हादसे में क्षतिग्रस्त टैंपो। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर शुक्रवार देर शाम टाटा मैजिक पलटने से टैंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ढाई दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। ये लोडर सवार लोग राजघाट गंगा घाट से अस्थी विसर्जित कर लौट रहे थे। तभी जवां बाईपास पर सामने से आते वाहन को बचाने के फेर में टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। 
विज्ञापन


हरकत में आई पुलिस और प्रशासनिक टीम ने घायलों को जिला मुख्यालय के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां देर रात तक उनका इलाज जारी था, जबकि तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शहर के बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार में बुजुर्ग राजाराम (75) की 13 दिन पूर्व मौत हो गई थी। शुक्रवार को 14वें दिन परिवार और रिश्तेदारी के 34 सदस्य भाड़े पर लोडर टैंपो करके अस्थी विसर्जित करने राजघाट गए थे। देर शाम साढ़े आठ बजे लौटते समय सीडीएफ और जवां के बीच बाईपास पर सामने से आते ट्रक से खुद टैंपो चालक ने बचाया। 
विज्ञापन


इसी बीच ट्रक को ओवरटेक करता हुआ सामने से दूसरा वाहन आ गया। इस पर टैंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क सहारे गड्ढे में पलट गया। टैंपो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। खबर पर जवां पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। उसमें फंसे घायलों को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जिला अस्पताल भेजा गया। मृत राजाराम के पुत्र दर्शन (40), उनके मोहल्ले में ही रहने वाले समधी भगवानदास उर्फ कलुआ (65), दिल्ली सीमापुर निवासी बेटी की सास कुसमा देवी (55) को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है, दो घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवां क्षेत्र में हुई दुर्घटना में तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराते हुए घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तीन लोगों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों के स्तर से की गई है। बाकी कार्यवाही की जा रही हैं। मुनिराज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed